Big NewsNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कैंची धाम के पास बादल फटने से एनएच-87 पूरी तरह बंद, भारी तबाही

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी जिले से लेकर पहाड़ों में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इतना ही नहीं मैदानों में भी बीते दिन बारिश हुई और ओले भी गिरे। अगर बात करें देहरादून की तो देहरादून में बीते कई दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। बीती शाम और रात को भी दून बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है और ठंडक भी है। वहीं इस बीच उत्तराखंड के कई जिलों से बुरी खबरें सामने आई है।

जी हां मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम बारिश से कैंची धाम के पास बादल फटने से एनएच 87 पूरी तरह से तबाह हो गया और बंद हो गया। इसी के साथ कई दुकानों में भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कर्फ्यू के कारण लोगों की भीड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं इससे पहले बीते दिन रुद्रप्रयाग के पास बादल फटने से भारी तबाही मची थी साथ ही उत्तरकाशी में भी बादल फटने से नुकसान हुआ था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें