HighlightUttarkashi News

मिशन हौसला : उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस ने की कोरोना संक्रमित की मदद, गरीब-असहाय महिला के घर पहुंचाया राशन

उत्तराखंड पुलिस का मिशन हौसला कोरोना काल में लोगों के लिए हौसला बुलंद किए है। पुलिस इस महामारी में अपनी जान खतरे में डालकर गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। ऐसा ही हौसले वाला काम किया बड़कोट पुलिस ने। बड़कोट पुलिस ने एक ओर कोरोना संक्रमित की मदद की तो दूसरी ओर गरीब अकेली महिला के घर राशन पहुंचियि।

दरअसल एसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार ‘मिशन हौसला’ के तहत कोरोना काल में उत्तरकाशी पुलिस का गरीब,असहाय,बीमार, बुजुर्ग व अन्य जरुरतमंद व्यक्तियों के प्रति मानवीय रुख लगातार जारी है। इस क्रम में बीते दिन 12 मई को थाना बड़कोट पर कॉलर प्रशान्त पुत्र स्व. सुतारू लाल निवासी वार्ड नम्बर-03, बडकोट ने सूचना दी कि वह कोरोना पॉजिटिव है था और उन्हें मॉस्क, हेण्ड गल्बस एवं सेनेटाईजर की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बडकोट द्वारा थाने से कानि0 मनवीर भण्डारी व कानि. दिनकर बड़थ्वाल को तत्काल भेजकर उक्त व्यक्ति को मॉस्क, हेण्ड गल्बस एवं सेनेटाईजर उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम चौकीदार कुर्सिल द्वारा थाने पर सूचना दी कि ग्राम कुर्सिल में एक असहाय महिला है जिसे राशन की आवश्यकता है।

सूचना पर थाने से उप निरीक्षक सतबीर सिंह को मय पुलिस बल भेजकर ग्राम कुर्सिल निवासी ज्ञानमाला देवी पत्नी स्व. चन्द्र सिंह (उम्र-40 वर्ष) को तत्काल राशन किट उपलब्ध कराई गयी। इसके बार ग्राम मसालगांव से सूचना प्राप्त हुयी कि जेरी देवी पत्नी स्व0 सायबू लाल निवासी मसालगांव उम्र-65वर्ष एक वृद्ध महिला है, जो अकेली रहती हैं और अत्यन्त निर्धन है जिन्हें राशन की आवश्यकता थी। बड़कोट थाना पुलिस द्वारा महिला को राशन उपलब्ध कराया गया।

पुलिस द्वारा किये गये उपरोक्त सराहनीय कार्यों की उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस का धन्यवाद किया गया। उत्तरकाशी पुलिस का मिशन हौसला लोगों के लिए कारगर साबित होता जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें