Big NewsHaridwar News

हरिद्वार ब्रेकिंग : स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन टीम की छापेमारी, अस्पताल सीज, एमडी गिरफ्तार

हरिद्वार–कोरोना काल मे नियमों को ताक पर रखकर कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले एक निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हरिद्वार सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि ओजस अस्पताल की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी उसकी जांच सीएमओ हरिद्वार द्वारा की जा रही थी। उनके द्वारा जांच के बाद मुकदमा लिखवाया गया था। हमारे द्वारा इस मामले में आरोपी एमडी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सीओ का कहना है कि कोरोना काल मे कई लोग दवाओं ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लोमिटर की काला बाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार जिले में कई प्राइवेट अस्पताल नियमों के खिलाफ कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं और मजबूरी का फायदा उठाकर धन उगाही कर रहे हैं। दो दिन पूर्व शिकायत मिलने पर हरिद्वार के सराय रोड़ स्थित ओजस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर अस्पताल को सीज कर दिया था। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सीएमओ एस.के झा को इस मामले की जाँच सौंपी थी। जाँच में अनियमितता पाए जाने पर सीएमओ ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें