Bageshwar newsHighlight

उत्तराखंड : दूल्हे की गाड़ी समेत बारात की चार अन्य गाड़ियों का काटा चालान

बागेश्वर : कर्फ्यू में पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। हर चौक चौराहे पर पुलिस खड़ी है औऱ चेकिंग कर रही है। बेवजह घूमने वालों के चालान काटे जा रहे हैं और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसमे बागेश्वर पुलिस भी शामिल है। जी हां बता दें कि आज बागेश्वर पुलिस ने दूल्हे की कार समेत बारात के चार वाहनों का चालान काटा दिया। पुलिस ने सोशल​ डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क नहीं पहनने पर 113 लोगों का चालान काटे और 13,200 रुपये का जुर्माना वसूला।

एक तरफ पुलिस मिशन हौसला के तहत गरीब असहाय, कोरोना संक्रमित लोगों की मदद कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुप अपनाए हैं। जी हां बता दें कि बागेश्वर में बुधवार को बैजनाथ पुलिस ने मानक से अधिक सवारी बैठाने और शारीरिक दूरी का पालन न करने पर दूल्हे की गाड़ी समेत बारात की चार अन्य गाड़ियों का चालान काटा। इसके अलावा शारीरिक दूरी न बनाने व मास्क न पहनने पर 113 लोगों के चालान काटे और 13200 रुपए का जुर्माना वसूला। इसी के साथ पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी दी. पुलिस ने कहा कि कोविड नियमों का पालन न करने वालों पर सख्तत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ भट्ट, जीवन पांडे आदि मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें