HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : इस जिले के सभी ब्लाॅकों में वैक्सीनेशन शुरू, डेढ़ लाख को टीकाकरण का लक्ष्य

चमोली : जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का सोमवार से टीकाकरण शुरू हो गया है। इस आयु वर्ग में जिले के 1.68 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य है, जो लोग वैक्सीन के लिए आरोग्य सेतु या को-विन पर पंजीकरण करवा चुके है। उन्हें नियमानुसार स्लाॅट अलाॅट किया जा रहा है।

स्लाॅट के अनुसार ही टीकाकरण किया जा रहा है ताकि वैक्सीनेशन केन्द्रों पर भीड न लगे। जिले में सोमवार को तीन ब्लाकों में कर्णप्रयाग, थराली और गोपेश्वर में ही वैक्सीनेशन हो पाए थे। जिले में वैक्सीन की पूरी खेप पहुंच जाने पर मंगलवार से सभी ब्लाकों में टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी की पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभागीय कार्मिकों का टीकाकरण भी किया गया। जनपद मे 36 वैक्सीन सेंटर बनाए गये हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें