Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंडः CM तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग के लिए रवाना

devpryag

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद हैं। देव प्रयाग में कल बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था। दुकानें और भवनों के साथ ही आईटीआई की बिल्डिंग भी तबाह हो गई थी।

स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम प्रभावितों के लिए राहत राशि का भी ऐलान कर सकते हैं। दअरसल, देवप्रयाग में दशरथ डांडा पर तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई। जिसके चलते भारी मात्रा में मलबा और पानी नाले में तेजी रफ्तार से आया और रास्ते में जो भी आया उसे बहाकर ले गया। गनीमत यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। हालांकि लोगों के भवन और दुकानों को भारी नुकसान हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें