Big NewsRudraprayag News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव विधायक की बिगड़ी तबीयत, देहरादून रेफर

MLA bharat chaudhry

देहरादून। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी पिछले एक सप्ताह से कोविड पॉज़िटिव होने के कारण होम आइसोलेशन में ही थे। लेकिन, आज सुबह अचानक ऑक्सीजन लेवल डाउन होने के कारण उनको कोटेश्वर स्थित कोविड अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य को मध्येनजर रखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया है।

रूद्रप्रयाग की जनता और उनके समर्थक विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहें हैं। उनके एक समर्थक ने फेसबुक पर लिखा है कि हम सभी रुद्रप्रयागवासी भगवान बद्री विशाल व बाबा केदार से विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हैं। पूरे जनपदवासियों की दुआएँ आपके साथ हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें