Haridwar News
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस को तहरीर


हरिद्वार : लक्सर के निहंदपुर सूठारी गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटनाक्रम कुछ इस तरह से बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की नाबालिग किशोरी को गांव के तीन युवक बहला फुसलाकर अपने साथ पदार्थो गांव में एक मकान में ले गए और वहां तीनों ने उसके साथ रातभर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में सवेरे तीनों युवक उसे वापस गांव में ले आए। किशोरी ने घर आकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की पूरी वारदात की जानकारी परिजनों को दी। परिवार वाले पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।