HighlightNational

कर्फ्यू के बीच देश के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की कोरोना को लेकर रिपोर्ट पेश

कर्फ्यू के बीच देश के लिए अच्छी खबर है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कर्फ्यू का असर रंग लाता दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल के बाद लगातार कोरोना संक्रमण के केस घट रहे हैं। आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में नए संक्रमित लोगों की संख्या घटी है। पिछले दो दिनों में तो हालात काफी बेहतर होते दिख रहे हैं। केस में कमी आई है। कुछ राज्य में हालात बरकरार है।

रिपोर्ट के अनुसार चिंता की बात यह है​ कि बीते कुछ दिनों में बंगाल, केरल, मणीपुर, ​तमिलनाडू व असम में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। लेकिन अगर कर्फ्यू सख्त रहा तो केसों में कमी आएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें