Big NewsDehradun News

कोरोनाकाल में देहरादून पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आए मशहूर डांसर राघव जुयाल, SSP ने जताया आभार

देहरादून : देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। आम से लेकर खास लोग अपनी इच्छा अनुसार कोरोना मरीजों, गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। खाकी का भी एक नया रूप इस दौरान सामने आया है। वहीं इस बीच उत्तराखंड निवासी  टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार राघव जुयाल ने भी मदद का हाथ बढा़या। राघव जुयाल कोरोना के समय फ्रंट में आकर काम कर रहे उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आए हैं।

जी हां राघ़ जुयाल ने देहरादून में क्षेत्राधिकारी नगर से संपर्क कर दून पुलिस के लिए खालसा ग्रुप के माध्यम से तीन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीने उपलब्ध कराई गई है, व जल्द ही पुलिसकर्मियों के लिएऔर भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराने की बात कही गई।  राघव जुयाल द्वारा पुलिसकर्मीयों के लिए दी उक्त मशीनों के लिए देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने राघव जुयाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही अन्य लोगों से भी विपदा की इस घड़ी में आगे आते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अनुरोध किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें