Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पीपीई किट पहनकर खुद ऑक्सीजन देने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का रविवार को नया रूप देखने को मिला जो की चर्चाओं में है। जी हा बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष खुद पीपीई किट पहनकर फील्ड में उतरे। धस्माना ने न सिर्फ कोरोना संक्रमित के यहां ऑक्सीजन का सिलेंडर पहुंचाया बल्कि बाद में एंबुलेंस के जरिए मरीज को अस्पताल भी पहुंचाया।

सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ऑक्सीजन बैंक संचालित कर जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रहा है। रविवार को सिलेंडरों की मांग बढ़ने और ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों के सेवा कार्यों में दूसरी जगह व्यस्त होने के कारण धस्माना खुद ही पीपीई किट पहन मोर्चे पर उतर गए।उन्होंने नेहरू कॉलोनी पहुंच न केवल बीमार को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया, बल्कि मरीज की स्थिति नाजुक देख उन्होंने मरीज को तुरंत एमकेपी कालेज रोड स्थित आरोग्य धाम में भर्ती करवाया।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए कांग्रेस ने एंबुलेंस सेवा शुरू की है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि देहरादून जिला में यह सेवा शुरू की है। पहले चरण में पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।हर एंबुलेंस में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। रविवार से सभी एंबुलेंस ने काम करना शुरू कर दिया

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें