Big NewsNainital News

लाल कुआं से बड़ी खबर : मंदिर में स्थापित शिवलिंग तोड़ कर बाहर फेंका, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर नैनीताल के लाल कुआं से है, जहां एक मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़कर असामाजिक तत्वों ने बाहर फेंक दिया है। इससे आसपास लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और इसकी जांच की जा रही है। लोग धार में भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

मामला सोमवार सुबह का है जहां अंबेडकर नगर के वार्ड नंबर 1 में स्थित देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग को तोड़कर बाहर फेंक दिया। शिवलिंग मंदिर से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ मिला।

असामाजिक तत्वों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया। लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोपियों के ना पकड़े जाने पर लोगों ने पुलिस को धरने की चेतावनी दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें