Big NewsNainital News
उत्तराखंड से बड़ी खबर : खाई में गिरी बोलेरो, 3 की मौत 8 घायल


कोरोना के कहर के बीच बुरी खबर नैनीताल से है। नैनीताल जिले के विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा डालकनडियां कुंडल में एक बोलेरो गिरने की खबर है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं 8 लोगों के घायल होने कीसूचना है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया। घायलों को उपचार को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र ओखल कांडा में 108 के माध्यम से पहुंचाया गया है। कुछ लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है।