Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: बकरियों के साथ जंगल गई नाबालिग का अपहरण कर रेप, 2 आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार

accused arrested from himachal

ऋषिकेश: ऋषिकेश के मुनीकीरेती क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर रेप को मामले सामने आया है। मामले में पुलिस ने रेप के दो आरोपियों को हिमाचल के मंडी से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बकरियों को लेकर जंगल गई थी। शिवपुरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने मुनीकीरेती थाने में तहरीर दी।

उसने बताया कि उसकी भांजी उनके साथ रहती है। शनिवार को वो जंगल में बकरियों को लेकर गई हुई थी। इस दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने किशोरी को जबरन कार में बिठा दिया। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दोनों उसे कुछ आगे ले जाकर छोड़कर भाग गए।

पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर सब इंस्पेक्टर नीरज रावत और महिला उपनिरीक्षक हिमानी पवार के नेतृत्व में एक टीम बनाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की छानबीन की और आज नवीन गुसाई निवासी श्रीनगर और हंसराज निवासी मंडी हिमाचल को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें