HighlightNational

पड़ोसी राज्य यूपी में 17 मई तक बढ़ा कर्फ्यू

यूपी के साथ देशभर में कोरोना  का कहर जारी है इसको देखते हुए राज्य धीरे धीरे कर्फ्यू बढ़ा रहे हैं बड़ी खबर पड़ोसी राज्य यूपी से हैं, जहां कोरोना महामारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन फिर से बढ़ा दिया है. अब कोरोना कर्फ्यू के नियम 17 मई तक लागू रहेंगे.

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अब यह कर्फ्यू 17 मई तक लागू रहेगा.  इसी के साथ दिल्ली में भी कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया गया है इस बीच आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें