Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : विवाद सुलझाने गए BJP विधायक पर युवक ने किया फायर

रुद्रपुर: रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल पर शनिवार देर रात एक युवक ने फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल बाल बच गए। दूसरी गोली से एक पूर्व ग्राम प्रधान जख्मी हो गया। रात में ही उसे अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 10 :15 बजे विधायक राजकुमार ठुकराल काशीपुर रोड पर एलायंस कॉलोनी स्थित अपने घर के बाहर टहल रहे थे।

इस बीच कॉलोनी के बाहर सड़क पर पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र छाबड़ा ‘भोला’ और तरन सिंह कहलों की कारों की हल्की टक्कर हो गयी। यहां पर दोनों में विवाद हो गया। हंगामा देख विधायक ठुकराल और कॉलोनी के कुछ लोग बाहर आ गये। इस बीच कहलों ने विदेशी पिस्टल निकाली और विधायक पर फायर झोंक दिया। विधायक ने बताया कि फायर मिस होने से वह बाल-बाल बचे।

जबकि दूसरी गोली नरेंद्र छाबड़ा पर चला दी। गोली नरेंद्र के माथे को रगड़ते हुये निकली। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच की। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की मामले की जांच की जा रही है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें