AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना का कहर जारी, इन 2 अस्पतालों में 5 मरीजों की मौत

aaj tak

रुड़की: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना मरीजों के मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रुड़की में पिछले कुछ दिनों से मौत के मामले तेजी से बढ़े हैं। रुड़की में कोरोना संक्रमित पांच और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 3 की मौत निजी अस्पताल में और 2 की मौत सिविल अस्पताल रुड़की में हुई।

इनमें 3 मौतें प्राइवेट और दो सिविल अस्पताल रुड़की मे हुई हैं। दोनों मरीजों की हालत बेहद गंभीर थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया था। लेकिन जब तक उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस आदि आई। तब तक दोनों मरीजों की मौत हो गई।

सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि मरीजों के फेफड़ों में कोविड के चलते ज्यादा इंफेक्शन था, जिसके कारण वह सांस नहीं ले पा रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो चुका था। इसी कारण उनकी मौत हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें