Haridwar News

शिकायत पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने किया बाजार का निरीक्षण, दुकानदारों पर की कार्यवाही

रुड़की : सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सिर्फ 12 बजे तक खोले जाने के आदेश के बावजूद बहुत से दुकानदार समय अवधि से ज्यादा देर तक खोल रहे हैं और बहुत से दुकानदार दुकानों के शटर बन्दकर ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं।

इसी शिकायत पर आज मंगलौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली और मंगलौर सीओ पंकज गैरोला ने मंगलौर के बाजारों के निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड 19 का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही भी की गई। अधिकारियों द्वारा चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई भी दुकानदार समय अवधि का पालन नहीं करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें