HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : पत्रकारों ने फूंका स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक का पुतला, सख्त कार्रवाई की मांग

उधमसिंह नगर जिले स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक द्वारा जिले के पत्रकारों द्वारा लिखी गई खबर पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने के विरोध मे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की किच्छा इकाई ने इकाई अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व मे शहर के डीडी चौक पर कोविड 19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

इस दौरान कार्यक्रम को पत्रकारों ने कहा कि डीएम रंजना राजगुरु ने मामले की जांच सीडीओ को दी थी,जिसमें कुछ राजनीतिक दल के 45 साल के कम आयु के कार्यकर्ताओं को कोविड19 वैक्सीनेशन किया गया थी,इस पूरे मामले पर जब सीडीओ द्वारा जांच गई तो शिकायत सही पाए गई जिसके बाद सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक को फटकार लगाई और एक प्रेस नोट सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया।सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के आधार पर जब पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशित कर व्हाट्सएप पर शेयर की गई, तो खबर पर स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ द्वारा खबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिससे क्षेत्र के पत्रकारों मे काफी आक्रोश है।

पत्रकारों ने कहा कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के एडीटीओ हरेंद्र मलिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के पत्रकार स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें