HighlightUttarakhand

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का कोरोना से निधन

 

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी कोरोना से हार गए। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। वो देहरादून के एक निजी अस्पताल में एडमिट थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। वो राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष भी थे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकसंतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेंद्र जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बड़ी क्षति है। राज्य सरकार दुःख की इस घङी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डाॅ. अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें