Big NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, सुधर जाओ, पुलिस लगाएगी एनएसए!

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। बीते दिन आए आंकड़ों ने सब को डरा दिया उससे भी ज्यादा डरावना मौतों का आंकड़ा था। बता दें कि बीते दिन 8500 हजार से ज्यादा मामले सामने आए वहीं 151 लोगों की मौत हुई। वहीं इस बीच कोरोना काल में कालाबाजारी के कई मामले सामने आ रहे हैं। दवाइयां रेमदेसीविर और ऑक्सीजन को लेकर कई मामले सामने आए हैं जिसमें सप्लायर्स महंगे दामों में इन्हें बेच रहे हैं। जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। आज गुरूवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों को सख्त चेतावनी दी। डीजीपी ने चेतावनी दी कि जो भी कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करता पाया जाएगा उस पर एनएसए लगाने पर विचार किया जा रहा है।

डीजीपी ने बताया कि  113077 चालान मास्क न पहनने पर चालान किया गए हैं। 24 मार्च के बाद 3 करोड़ से ज्यादा उत्तराखंड पुलिस ने वसूला शुल्क और 25 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

डीजीपी ने जानकारी दी कि 1556 पुलिसकर्मी अभी तक पॉजिटिव जिनमे 6 पुलिस कर्मी अस्पताल में एडमिट है। वहीं अब तक कुल 10 पुलिस कर्मियों की कोरोना से मौत हुई है।

डीजीपी ने बताया कि मिशन हौसला के नाम से जाने पुलिस के सभी प्रयास जाने जाएंगे जिसका उद्देश्य लोगों की सहायता करना होगा। डीजीपी ने जानकारी दी कि थाना प्रभारी नोडल होंगे। मदद करने वाले लोगों और जिनको मदद की जरूरत है, उनमें समन्वय बिठाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें