Big NewsNational

बुरी खबर : दोबारा कोरोना की चपेट में आने से बीजेपी विधायक का निधन, खोया चौथा नेता

भाजपा के लिए बुरी खबर है। जी हां बता दे कि दोबारा कोरोना की चपेट में आने से बीजेपी विधायक का निधन हो गया है। खबर यूपी से है, जहां बीजेपी विधायक एक बार कोरोना को मात देकर वापस लौट गए थे लेकिन फिर वह कोरोना के चपेट में आ गए थे जिसके बाद उनका निधन हो गया है। इससे भाजपा में शोक की लहर है। सीएम योगी ने विधायक के निधन पर शोक जताया है।

उत्तर प्रदेश मेध कोरोना का कहर काफी बढ़ गया है। बीते 15 दिन में भााजपा के चार विधायकों का कोरोना के कारण निधन हो चुका है। रायबरेली के सोलन से बीजेपी विधायक दल बहादुर का आज सुबह निधन हो हुआ। जानकारी मिली कि उन्हें दोबारा कोरोना हुआ था। भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले दल बहादुर कोरी बसपा के साथ कांग्रेस में भी गए, लेकिन फिर भाजपा में वापसी की। वो एक बार कोरोना को मात देकर लौट गए थे लेकिन फिर कोरोना की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। भाजपा में शोक की लहर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें