Big NewsDehradun News

कोरोना बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में टूटा अब तक का रिकॉर्ड, 8000 से ज्यादा मामले आए, 151 मौतें

देहरादून :  कोरोना को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड में बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकॉर्ड एक बार फिर ध्वस्त हो गए हैं। बता दे कि आज उत्तराखंड में 8000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं वही 151 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि आज उत्तराखंड में कोरोना के 8517 मामले सामने आए हैं तो वहीं 151 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं आज 4,548 मरीज ठीक भी हुए हैं। 36,443 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 63,911 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार 351 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 49 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,293 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज अल्मोड़ा में 229, बागेश्वर में 109, चमोली में 348, चंपावत में 276, देहरादून में 3123, हरिद्वार में 1045, नैनीताल में 847, पौड़ी गढ़वाल में 413, पिथौरागढ़ में 212, रुद्रप्रयाग में 140, टिहरी गढ़वाल में 256 और उधम सिंह नगर में 1130 और  उत्तरकाशी में 389 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें