HighlightNainital News

उत्तराखंड : पुलिस कर्मियों के लिए SSP ने शुरु की एंबुलेंस सेवा

हल्द्वानी : लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के बाद जहां अस्पतालों में फ्रंट लाइन की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों के लिए चिकित्सा सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए आइसोलेशन सेंटर के बाद अब एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। ताकि कोविड के दौरान पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को तुरंत अस्पतालों ले जाया जा सके।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने झंडी देकर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर में पुलिसकर्मी और उनके परिवार सुरक्षित रह सके इसके मद्देनजर इस एंबुलेंस सेवा का शुरुआत की है, जिससे कि फ्रंट लाइन में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज मिल सके। साथ ही आकस्मिक स्थिति में जनता को भी निशुल्क इस एंबुलेंस का लाभ मिलेगा।

एंबुलेंस सेवा में ऑक्सीजन के अलावा प्राथमिक उपचार की सभी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेवा और एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करने से जहां पुलिसकर्मी में काम के प्रति उत्साह रहेगा तो वही समय पर उनको इलाज भी उपलब्ध हो सकेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें