HighlightNainital News

उत्तराखंड में गजब का मामला : सफाईकर्मी ने कबाड़ी को बेच दिया कोरोना सैंपलिंग का वेस्ट सामान, पुलिस ने मारा छापा

नैनीताल जिले में हल्द्वानी से गजब का मामला सामने आया है जिससे साफ है कि कोरोना को लोग हल्के में ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शाहिद खान पुत्र हामिद निवासी गौजाजाली, उत्तर कबाड़ी की दुकान चलाता है। वारसी एंड साबरी ट्रेडर्स के नाम से संचालित दुकान पर कोरोना सैंपलिंग वेस्ट की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस ने छापा मारा। दुकान में कबाड़ी के पास से भारी मात्रा में बायो वेस्ट मिला है। इसमें ग्लूकोज की खाली बोतलें, कोरोना सैंपलिंग वेस्ट, सिरिंज, सुइयां आदि शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर दुकानदार शाहिद खान ने बताया कि यह सभी कबाड़ उसने अस्पताल के एक सफाईकर्मी से खरीदा। वह खुद दुकान पर सामान बेचकर गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच होने के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें