Big NewsNational

पूर्व PM के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

देश में कोरोना का कहर बरकरार है। आए दिन 3500 से ज्यादा मौतें भारत में हो रही है। देश में कोविड कर्फ्यू लडाया गया है। बुरी खबर राष्ट्रीय लोकदल से है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के बेटे राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया। वह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। वो गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसखर मंगलवार रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गाजियाबाद राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

रालोद कार्यकर्ताओं में अपने नेता के निधन से शोक व्याप्त है और यह अपने संदेशों के माध्यम से शोक जता रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें