Big NewsDehradun News

देहरादून समेत तीन जिलों में 10 मई तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर है। सीएम की मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक में लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई। लेकिन देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के पूरे जिले में कर्फ्यू रहेगा। इसी के साथ बैठक में फैसला लिया गया है कि जितनी भी नगर निगम है उनमें भी कोविड कर्फ्यू 10 मई तक लागू रहेगा.देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर है,सीएम तीरथ सिंह रावत ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकर आज मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक। जिसमें देहरादून,हरिद्वार और उधम सिंह नगर के पूरे जिले में 10 मई तक पूर्ण कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने पर फैसला लिया गया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में पूर्ण रुप से कोविड कर्फ्यू लगाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं सभी नगर निगमों में भी कोविड कर्फ्यू लागू होगा। जबकि नगर पालिका मुनि की रेती, स्वार्ग आश्रम और नैनीताल नगर पालिका में भी कोविड कर्फ्यू 10 मई तक लगाया जएगा। वहीं सभी जिलाधिकारियों को पावर दी गई है कि वह अपने अनुसार जिले को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

टिहरी जिले के कोविड नियंत्रण को लेकर प्रभारी मंत्री बनाए गए सुबोध उनियाल ने बैठक के तुरंत बाद टिहरी के जिलाधिकारी को फोन कर टिहरी जिले के सभी कस्बों, सभी ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, सारे नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी कोविड-19 लगाने के निर्देश दिए हैं। सुबोध उनियाल का कहना है कि बैठक में सरकारी कार्यालयों को बंद करने पर भी चर्चा हुई लेकिन कोविड की लड़ाई को देखते हुए मेन पावर की आवश्यकता के अनुसार 50% कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालयों को खोलने पर सहमति बनी है। जबकि कोविड-19 वाले इलाकों में राशन की दुकानों को अल्ट्रानेट के तहत खोलने पर फैसला किया गया।

पूर्ण कोरोना कर्फ्यू पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि अभी तक इन जिलों में कुछ इलाकों में ही कोरोना का कर्फ्यू लगाया गया था, लेकिन अब पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा। वहीं तमाम नगर निगम में भी पूर्ण कोरोना कर्फ्यू होगा। कहा कि जिलाधिकारी अपने हिसाब से स्थिति को देखते हुए फैसला लेंगे कि उन्हें जिले में किस तरीके की और सख्ती करनी अनिवार्य है। वहीं परचून की दुकानों को अब हर रोज नहीं खोला जा सकेगा। इसके लिए अल्टरनेट डेज की व्यवस्था बनाई जाएगी। सरकार के इस फैसले से साफ है कि प्रदेश में लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा बल्कि DM अपने हिसाब से जिलों में स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाएंगे। बता दें कि देहरादून हरिद्वारऔर उधम सिंह नगर के साथ चमोली, पौड़ी नैनीताल और टिहरी के प्रभावित जिलों के लिए भी आदेश जिला अधिकारियों द्वारा जारी किए जा चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें