Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड के इस जिले में 9 मई तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

कोरोना के कहर को देखते हुए चमोली जिला अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले में 9 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

आदेश में कहा गया है कि, वर्तमान में जनपद चमोली के अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण के प्रसार में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए संक्रमण को रोकने व आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जाने जरूरी हैं, ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में शासन के दिशा निर्देशों और जनपद के व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए अनुरोध के बाद जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र और जनपद के घाट, देवाल व नारायणबगड़ बाजार की सभी दुकाने 6 मई से 9 मई सुबह 5:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी। दवाई की दुकाने पूर्ण रूप से खुली रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें