Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना काल में IAS अधिकारियों ने बढा़या मदद का हाथ, CM राहत कोष में जमा करेंगे 1-1 दिन का वेतन

देहरादून। उत्त्तराखण्ड भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ की उत्त्तराखण्ड अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने वित्त सचिव को पत्र लिख कर वेतन कटौती के फैसले पर संस्तुति दे दी है। बता दें कि कोरोना फंड में सहयोग के लिए यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी।

वित्त सचिव को लिखे पत्र में मनीषा पंवार ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 में सहयोग हेतु भारतीय प्रशासनिक उत्तराखण्ड के समस्त अधिकारियों की आगामी 3 माह तक (मई, जून एवं जुलाई, 2021) के वेतन से प्रत्येक माह एक दिन के वेतन की कटौती कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का कष्ट करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें