Big NewsNational

दुखद : यहां ASP का निधन, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान हुए थे कोरोना से संक्रमित

यूपी में कोरोनावायरस का कहर जमकर रहा है। पंचायत चुनाव के बाद कोरोनावायरस के मामलों में बढो़तरी हुई है। साथ ही पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कई विभाग के कर्मचारी अधिकारी कोरोना पुराना संक्रमित पाए गए हैं और साथ ही कईयों ने अपनी जान गवाई है।  एक दुखद खबर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से है जहां एटा जिले के एएसपी क्राइम राहुल कुमार की भी होम आइसोलेशन में रहने के दौरान मौत हो गई है।

जानकारी मिली है कि वह बीते दिनों पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने के बाद कोरोना से संक्रमित हो गये थे। घर पर ही चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रहे थे। सुबह जब वह कसरत में जुटे थे तभी नीचे गिर पड़े। आनन—फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एएसपी राहुल कुमार की दो बेटियां हैं। इधर जिलाधिकारी डॉक्टर विभा चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें