Big NewsDehradun News

देहरादून में मौसम हुआ सुहाना, गरज रहे बादल, 7 मई तक इन जिलों में अलर्ट

देहरादून समेत कई जिलों में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है कई जिलों में बादल फटने से भारी तबाही मची तो वहीं देहरादून में हल्की बढ़त के साथ ठंडी हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज बुधवार सुबह भी देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में मौसम सुहाना बना रहा और साथ ही बादल की गरज साथ हल्की बारिश भी हुई। पहाड़ी वाले इलाकों में तेज बारिश हुई और साथ ही बर्फबारी भी हुई। देहरादून में मौसम सुबह से सुहाना बना हुआ है और हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात मई तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें