HighlightUdham Singh Nagar News
किच्छा के सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन व्यवस्थाएं दुरुस्त, शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

उधम सिंह नगर :किच्छा, सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किच्छा में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए टीकाकरण सरकार से पुन: वैक्सीन मिलने पर शुरु हो चुका है।
वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कर रहे सतीश जोशी द्वारा बताया गया कि कार्यरत कर्मियों द्वारा कोविड-19 नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर वैक्सीनेशन कार्य कराया जा रहा है। वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के दौरान आ रही तमाम दिक्कतों को कर्मियों द्वारा सुधारा जा रहा है। अभी 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। सरकार की गाईडलाइन का पालन करते हुए वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। फिलहाल 45 वर्ष से ऊपर की जनता व फ्रंटलाइन वर्करों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सभी व्यवस्थाएं सुचारू चल रही है।