Big NewsDehradun News
उत्तराखंड से बड़ी खबर : बेकाबू कोरोना का कहर, टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, 7 हजार से जयादा मामले

देहरादून : उत्तराखंड से कोरोना को लेकर बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. प्रदेश में आज 7000 दिन ज्यादा मामले सामने आए हैं वही 85 लोगों की मौत हुई है. बता दें कि आज प्रदेश भर में 7028 मामले सामने आए हैं. वहीं 56627 एक्टिव केस है. उत्तराखंड में अब तक 3015 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल मरीजोंं का का आंकड़ा 204051 तक पहुंच गया है।
आज देहरादून में 2789 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही हरिद्वार में 657, नैनीताल में 819, पौड़ी गढ़वाल में 513, पिथौरागढ़ में 231, रुद्रप्रयाग में 135, टिहरी गढ़वाल में 200, उधम सिंह नगर में 833, उत्तरकाशी में 153, चंपावत में 163, चमोली में 150, बागेश्वर में 215 और अल्मोड़ा में 170 नए मामले सामने आए हैं।

