Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : CM का बड़ा फैसला, विधायक निधि में जारी किए 140 करोड़

140 crores released in MLA fund

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच सरकार ने विधायकों द्वारा उनके क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए खर्च की जाने वाली विधायक निधि की पहली किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 70 विधायकों  को 140 करोड़ों रुपए की धनराशि जारी की गई. यानी हर विधायक के क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगभग 2 करोड रुपए जारी किए गए हैं। जबकि इनमें से एक करोड रुपए तमाम विधायकों को कोरोनावायरस की लड़ाई के लिए अपने क्षेत्रों में काम करने के लिए कहा गया है.

अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं जिसके तहत तमाम निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. आपको बता दें लगातार विधायकों की मांग थी कि उनकी विधायक निधि जारी की जाए ताकि अंतिम वर्ष में वह अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करवा सकें जिसके बाद सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें