Entertainmenthighlight

एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के भाई की कोरोना से मौत

एक्ट्रेस, मॉडल और बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के परिवार पर भी कोरोना ने कहर बरपाया है. कोरोना की वजह से निक्की तंबोली के भाई जतिन तंबोली का निधन हो गया है. निक्की के भाई जतिन कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उनका निधन हो गया.

निक्की तंबोली के भाई जतिन कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे. निक्की ने अपनी भाई के जल्द ठीक होने के लिए दो दिनों पहले पूजा भी रखी थी. लगातार जतिन की हालत नाजुक बनी हुई थी. जतिन की मौत से निक्की एकदम टूट गई हैं. निक्की तंबोली ने भाई के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है।

Back to top button