Big NewsNational

बड़ी खबर : CRPF ने बदला अपना ड्रेस कोड, सिपाही से लेकर अफसर पहनेंगे एक ही ड्रेस

कोरोना के कहर के बीच बड़ी खबर पैरामिलिट्री फोर्स से है। जी हां देश की सबसे बड़ी पैरा मिलिट्री CRPF के सिपाही से लेकर अधिकारी तक सभी एक जैसी ड्रेस पहनेंगे। बता दें कि अब CRPF ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। अब सिपाही से लेकर अधिकारी एक ही ड्रेस पहनेंगे। इसमें गर्मियों के लिए अलग और सर्दियों के अलग ड्रेस कोड रखा गया है। ड्रेस पर बदलाव का अंतिम अधिकार गृह मंत्रालय के पास है।

इतना ही नहीं ड्रेस कोड बदलाव के साथ ही सीआरपीएफ के जूतों के रंग में भी बदलाव किया गया है। फोर्स के सभी जवान नीले और काले रंग के जूते पहनेेंगे। साथ ही सीआरपीएफ के सभी कार्मिक, जिसमें जवान और अधिकारी सभी शामिल हैं, जिनको पीटी या खेलों के लिए एक जैसी ड्रेस पहननी होगी। ड्रेस का कपड़ा पॉलिस्टर या सूती होगा।

गर्मियों और सर्दियों के लिए ये होगी ड्रेस
फोर्स में कार्मिक गर्मियों में पीटी या खेलों के आयोजन के दौरान काले रंग की पैंट और गोल गले की नीले रंग की टी-शर्ट पहनेंगे। वहीं, महिला अधिकारी और महिला जवान काले रंग की ट्रैक पैंट और गोल गले की टी-शर्ट पहनेंगी। वहीं सर्दियों में सभी जवानों और अधिकारियों को सदियों में नीले रंग का ट्रैक सूट और नीले रंग की टोपी पहननी होगी। अगर सर्दी अधिक है, तो टोपी ऐसी होगी, जिससे सिर और कान ढंके जा सकें। जवान सर्दी में नीले रंग की जैकेट और विंडशीटर पहन सकते हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें