HighlightNainital News

उत्तराखंड : इतने कार्ड धारकों को इस दिन से मिलेगा 5 किलो मुफ्त राशन

Uttarakhand: so many card holders will get 5 kg free ration from this day

हल्द्वानी : कोरोना संकट के मद्देनजर लोगों तक मुफ्त में खाद्यान्न देने के मद्देनजर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नैनीताल जिले के करीब 130000 कार्ड धारकों को 5 मई से प्रति यूनिट 5 किलो मुफ्त राशन मिलने जा रहा है। योजना के अंतर्गत सफेद कार्ड के अलावा लाल कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराई जानी हैं। ऐसे में जिला पूर्ति विभाग ने राशन की दुकानों तक राशन भिजवाने का काम शुरू कर दिया है।

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति विभाग हल्द्वानी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि योजना के अंतर्गत नैनीताल जनपद के 112780 सफेद कार्ड धारकों के 483000 युनिटो को राशन उपलब्ध कराई जानी है। जबकि 16629 लाल कार्ड धारक के 64412 यूनिटों को राशन दी जानी है क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी हल्द्वानी के मुताबिक शासन से गेहूं और चावल का आवंटन हो चुका है।

सभी राशन डीलर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि राशन की उठान जल्द से जल्द कर 5 मई से राशन वितरण का काम शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण में राशन डीलरों द्वारा कोई भी लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें