Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड सरकार ने DRDO को जारी किए 40 करोड़ रूपये, जल्द मिलेगी मरीजों को सहूलियत

देहरादून– शासन से आज की सबसे बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीआरडीओ द्वारा कोविड-19 अस्पताल की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए शासन ने डीआरडीओ को 40 करोड रुपए जारी कर दिए हैं। जिससे मरीजों और उनके तिमारदारों को सहूलियत मिलेगी।

बता देध कि डीआरडीओ द्वारा दोनों जगहों पर प्रीफैबरीकेटेड अस्पताल के निर्माण के लिए जगह भी देख ली गई है। ऐसे में राज्य सरकार से धनराशि प्राप्त होते ही काम होने की उम्मीद जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि 2 से 3 महीने में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे जिससे कुमाऊं व गढ़वाल इलाकों में ऑक्सीजन बेड वह आईसीयू बेड की कमी नहीं होगी। 40 करोड़ की धनराशि आवंटित करने के बाद शासन ने सचिव रक्षा वह अध्यक्ष डीआरडीओ पुणे को उपलब्ध कराएं। उक्त धनराशि के सापेक्ष वह की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए शासन को उपलब्ध कराना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें