Big NewsNational

CM योगी को जान से मारने की धमकी, कहा- अगले 4 दिनों में उसका जो कुछ करना चाहते हो कर लो

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यूपी पुलिस के आपातकाल सेवा डायल 112 वाट्सएप नंबर पर किसी व्यक्ति ने मैसेज भेजकर सीएम को जान से मारने की धमकी दी। यह मैसेज 29 अप्रैल को भेजा गया। इस संदेश में संदिग्ध व्यक्ति ने लिखा कि वह सीएम योगी को 5वें दिन जान से मार देगा। साथ ही व्यक्ति ने पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा कि ‘अगले चार दिनों में उसका जो कुछ करना चाहते हो कर लो। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी हो बल्कि इससे पहले भी कई धमकियां मिल चुकी है।

रिपोर्टों के मुताबिक सीएम योगी को धमकी मिलने के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है। धमकी का मैसेज जिस मोबाइल नंबर से आया पुलिस उस नंबर की जांच में जुट गई है। इस मामले में संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें