Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड live video : सड़क हादसा CCTV में कैद, बेकाबू ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

 

 उधम सिंह नगर में एक बाइक सवार दंपति की लाइव मौत की तस्वीर सामने आई है जो हर किसी को परेशान कर सकती है। थाना पुलभट्टा के निकट बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी घायल हो गयी थी जिसकी हालात अभी भी चिंताजनक बनी हुई है । ये पूरी घटना लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। हालांकि ये घटना 27 अप्रैल की है लेकिन सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि कृष्णा नगर कॉलोनी खीरी यूपी निवासी दयानंद रुद्रपुर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को वह पत्नी सुनीता देवी को बाइक पर बैठा कर खीरी से रुद्रपुर आ रहा था। पुलभट्टा थाने के निकट उनकी बाइक को सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। दयानंद को गंभीर अवस्था में किच्छा के सीएचसी लाया गया, जहांं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जबकि सुनीता देवी का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालात अभी चिंताजनक बनी हुई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में लाइव कैद हो गयी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें