Almorahighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जंगल में मिला महिला का जला हुआ शव, कुछ दिन पहले हुई थी शादी!

got married a few days ago!

अल्मोड़ा : द्वाराहाट-बिंता मोटर मार्ग उख्लेख और धारी के बीच सडक के नीचेह की और जंगल में एक नवविवाहिता का करीब पांच दिन पुराना शव मिला है। शव को गड्ढे में चिता बनाकर जलाया गया था। इस मामले में अब तक किसी ने भी शकायत नहीं की है। ऐसे में शव की पहचान भी नहीं हो सकी है।

थाना क्षेत्र के द्वाराहाट बिंता मोटरमार्ग पर 14 किमी दूर सतपाटी के जंगल में करीब 20 से 25 साल की नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। माना जा रहा कि उसे जिंदा जलाया गया होगा। महिला का पूरा शरीर जल कर कंकाल में तब्दील हो चुका है। केवल सर, छाती और टांगों का ही हिस्सा बचा है।

मृतका के नाक पर, उंगलियों में तीन अंगूठियां और पैरों में बिच्छू बरामद हुए हैं। माले की जानकारी गलते ही रेगुलर व राजस्व पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुट गयी है। महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जुटाने में जुट गयी है।

Back to top button