HighlightNational

बड़ी खबर : अब तक 2 करोड़ लोग Corona पॉजिटिव, 24 घंटे में आए 3.57 लाख नए केस

3.57 lakh new cases in 24 hours

नई दिल्ली: कोरोना का कहर जारी है. कोरोना लहातार तबाही मचा रहा है. हर दिन मौत के मामलों में खतरनाक तेजी दिख रही है. देश में लगातार सातवें दिन साढ़े 3 लाख से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है.

हालांकि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. 3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं.

बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें