Big NewsRudraprayag News

बड़ी खबर : रुद्रप्रयाग में फटा बादल, पुलिस ने बचाई मैक्स में सवार 4 लोगों की जान

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से हैं जहां बादल फटने से लोग दहशत में हैं। वही मौके पर पुलिस टीम पहुंची है. लोगों के घरों में पानी और मलबा आ घुसा जिससे काफी नुकसान हुआ है। सड़कों को काफी भी नुकसान हुआ है। मलवा आकर सड़क पर आ गिरा है जिसने जेसीबी से खुलवाया जा रहा है. Sdrf और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. इसकी पुष्टि खुद रुद्रप्रयाग पुलिस ने की है. पुलिस ने किसी भी प्रकार की जनहानि न होने की भी पुष्टि की है।

पुलिस ने जानकारी दी कि नरकोटा और सम्राट होटल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से अत्यधिक मलबा आ गया है। इस मलबे की चपेट में एक मैक्स आया जिसमे वाहन चालक समेत कुल 4 लोग सवार थे जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन मलबे के साथ बहकर नदी किनारे चला गया।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस, रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ फायर सर्विस और डीडीआरएस की टीम मौके पर पहुंची है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें