Dehradun NewsHighlight

देहरादून : राधा स्वामी सत्संग ने बढ़ाया मदद का हाथ, CM से कहा- आइसोलेशन सेंटर के लिए हमारे व्यास के भवन ले लो

 

देहरादून : आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों ने सीएम से भेंट की और कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सरकार के साथ खड़े होने की बात कही। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों ने सरकार के साथ मिलकर कोरोना से जंग लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की।

उन्होंने आग्रह किया कि यदि आईसोलेशन सेंटर बनाने के लिए भवन की आवश्यकता है तो सरकार व्यास के भवनों का उपयोग कर सकती है. इस सहयोग के लिए सीएम ने कहा कि मैं श्री राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें