HighlightNainital News
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में बदल गया कोविड कर्फ्यू का आदेश, अब ये हैं नियम

हल्द्वानी: कोविड कर्फ्यू को लेकर नैनीताल जिले में डीएम ने अपना आदेश बदल दिया है। जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि नैनीताल जिले में अब कोविड कफ्र्यू 6 मई तक ही रहेगा। इससे पहले अग्रिम आदेशों तक जारी रखने के लिए कहा गया था।
आदेश के अनुसार आवश्क सेवाओं की दुकानें अब दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी। शादी समारोह में 25 और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। पहले अग्रिम आदेशों तक नैनीताल जिले में कर्फ्यू लगाया गया था।
