HighlightUdham Singh Nagar News

उधमसिंह नगर : कोविड कर्फ्यू में अवैध खनन नोट कमाने का बेहतरीन धंधा, वायरल हुआ वीडियो

उधम सिंह नगर :किच्छा परगना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े अवैध खनन हो रहा है और प्रशासन व खनन विभाग के आला अधिकारी ‘लॉकडाउन मना’ रहे हैं। लॉकडाउन में अवैध खनन कार्यवाही को परगने में कोई अधिकारी रोकने को तैयार नहीं है। परगना और पुलिस के आला अधिकारी सुन्न है.

प्रदेश में लॉकडाउन क्या लगा खनन तस्करों ने आपदा में अवसर खोज लिया। निकटवर्ती ग्राम कोटखर्रा की एक वीडियो इस समय बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें अवैध खनन कारोबारियों ने जेसीबी से खोदकर ट्रैक्टर ट्रालियों में भारी मात्रा में खनन कर तमाम रेत खोद डाली है। परगने में चाहे जो भी आला अधिकारी आ जाये, खनन नहीं रुकता। अबकि बार तो पुलिस व प्रशासन की विशेष कृपा बरस रही है तथा खुलेआम धडल्ले से अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया बेखौफ व निरंकुश है। प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग इनके खिलाफ किसी कार्यवाही को करने से बच रहे हैं। अधिकारियों द्वारा पल्ला झाड़ लिया जाता है। यहां माफिया दिन-रात खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से लेकर ट्रक टिप्परों में रेत ढो ले जाते हैं। खनन की पुख्ता सूचना दिए जाने पर भी जब कार्यवाही नहीं होती।

ग्रामीणों का आरोप है कि रिश्वत के बोझ तले अधिकारी दबे हुए हैं, इसलिए वे कार्रवाई नहीं करते हैं। अवैध खनन का असर आम जनता तथा सरकार पर पड़ रहा है। लोग तो सूचना देकर अपना फर्ज निभा रहे हैं कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है।

खबर उत्तराखंड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, परंतु ग्रामीण इस विडिओ का अपने क्षेत्र का बता रहे हैं प्रशासन पर ग्रामीण लगातार उंगलियां उठा रहे हैं प्रशासन द्वारा यह जांच का विषय है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें