HighlightNainital News

हल्द्वानी :कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 9 व्यापारियों पर मुकदमा

हल्द्वानी- वैसे तो व्यापारियों ने कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए पुलिस के साथ को-ऑपरेट करने की बात कही थी। व्यापारियों ने कोरोना के कहर को देखते हुए खुद पुलिस से अपील की थी कि वे उनके साथ खड़े हैं और वो पुलिस के साथ हैं लेकिन कोविड कर्फ्यू के दौरान उन्हीं व्यापारियों ने नियम का उल्लंघन किया जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

हल्द्वानी में आवश्यक वस्तुओं के अलावा बाजार में दुकाने खुली पाये जाने पर 9 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने चेकिंग के दौरान ज्वेलरी शॉप, टेलर शॉप और पूजा सामग्री की दुकान खुली पाये जाने के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए यह कार्यवाही हुई है, दरअसल पिछले दिनों से पुलिस को कुछ दुकानों के खुले होने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके आज पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम और कोविड कर्फ़्यू का उल्लंघन करने सहित कई धाराओं में 9 व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें