Big NewsHaridwar News

बिग ब्रेकिंग : लक्सर में फर्जी पत्रकारों का आतंक, वसूली के लिए पहुंच स्टोन क्रेशर, रकम न मिलने पर दी गालियां

लक्सर : लक्सर में फर्जी पत्रकारों का आतंक बरकरार है। फर्जी पत्रकार बने आरोपियों को और वर्दी का खौफ भी नहीं। है जी हां ताजा मामला लक्सर का है जहां वसूली के लिए स्टोन क्रेशर दो फर्जी पत्रकार पहुंचे। दोनों खुद को लंबे समय से क्षेत्र में पत्रकार बता कर वसूली कर रहे थे और दोनों ने मु़शी से 25 हजार रकम की डिमांड की। रकम न मिलने पर दोनों ने क्रेशर के मुंशी से गाली गलौज की। इतना ही नहीं मुंशी द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश करने पर मुंशी को फर्जी पत्रकारों ने पीटा।

इसके बाद क्रेशर स्वामी ने दोनों फर्जी पत्रकारों के खिलाफ दर्ज लक्सर कोतवाली में मुकदमा कराया है। पुलिस फर्जी पत्रकार सूरज निवासी टांडा महतोली (लकसर) व अन्य साथी की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी ये फर्जी पत्रकार बनकर अवैध उगाही करने के मामले में दो बार जेल जा चुके हैं लेकिन फिर भी यह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोपियों में वर्दी का जरा भी खौफ नहीं है।जानकारी मिली है कि यह लोग लंबे समय से क्षेत्र में पत्रकार बता कर अवैध उगाही करते थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें