Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: लौटने लगे प्रवासी, सरकार रख रही पूरी नजर, इनको बनाया नोडल अधिकारी

देहरादून: कोरोना का कहर देशभर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में लाॅकडाउन तक लगाना पड़ा है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी भी वापस लौटने लगे हैं। सरकार इस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश स्तर पर इसके लिए बाकायदा नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार ने हरीश चंद्र सेमवाल को राज्य का नोडल अधिकारी प्रवासी आगमन और ग्रामीण क्वारंटीन सेंटर बनाया है। पंचायती राज सचिव हरीश चंद्र सेमवाल के साथ ही गिरधारी सिंह रावत को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। गिरधारी सिंह रावत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों के द्वारा प्रवासी आगमन पंचायत घर आदि के लिए की जाने वाली व्यवस्थाअ आदेश कर दिए हैं जारी