HighlightNainital News

उत्तराखंड : बाजार में कोरोना बम, भीड़ देख डर जाएंगे आप

हल्द्वानी: हल्द्वानी  में दो दिन बन्द के बाद सोमवार को जैसे ही कर्फ्यू खुला तो बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस दौरान हल्द्वानी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की खचाखच भीड़ पहुंच गई, कोरोना महामारी में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते करते प्रशासन और पुलिस थक गए है लेकिन लोगों को इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा, जिसके बाद टीम के साथ बाजार पहुंचे एसडीएम ने दुकानदारों और लोगों को जमकर फटकार लगाई, एसडीएम ने अनाउंस कर बाजार को बंद करा दिया। इस समय शहर के अस्पताल फुल है रोजाना दर्जनों मौत हो रही है वहीं दूसरी तरफ सोमवार को जैसी ही मंगल पड़ाव स्थित मंडी खुली तो वहां सैकड़ों की भीड़ कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दिया और लोग मास्क भी केवल फॉर्मेलिटी के लिए पहनते दिखाई दिए अगर इतनी ही गंभीरता से लोग इस भयंकर संक्रामक महामारी को लेते रहे तो आने वाले दिनों में परिणाम और घातक होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें